Media Gallery
अपराजित इंटरेक्ट क्लब ऑफ सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला की अध्यक्ष
Newspaper: Divya Himachal
Published On: 18-Dec-2022
Updated On: 19-Dec-2022
Description: इंटरेक्ट क्लब ऑफ सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला स्पोंसरिंग क्लब रोटरी शिमला मिडटाउन का अध्यक्ष शपथ व चार्टर वितरण समारोह शनिवार को करवाया गया। फादर अनिल स्वीकेरिया प्रिंसिपल सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्ष रोटेरी शिमला मिडटाउन रोटेरियन जेके पाठक ने स्मृति चिन्ह देकर मुख्यातिथि को सम्मानित किया तथा गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। मुख्यातिथि फादर अनिल स्वीकेरिया ने सभी विद्यार्थियों, रोटेरिअन्स व कर्मचारियों का धन्यवाद किया। क्लब अध्यक्ष रोटेरी शिमला मिडटाउन रोटेरिन जेके पाठक ने सर्टिफिकेट ऑफ चार्टर को फादर अनिल सवीकेरिया को सौंपा। अपराजित शर्मा को सर्वसम्मति से इंटरेक्ट क्लब ऑफ सेंट एडवर्ड शिमला का अध्यक्ष चुना गया। स्पोंसरिंग क्लब शिमला मिडटाउन के अध्यक्ष रोटेरिन जे के पाठक ने अपने संबोधन में मुख्यातिथि फादर अनिल स्वीकेरिया प्रिंसिपल सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला को अपना कीमती समय देने के लिए धन्यावाद किया। इसके साथ ही इंटरेक्ट क्लब को-ऑर्डिनेटर नीलम ठाकुर, प्रीति चौहान अन्य सभी कर्मचारियों, सभी विद्यार्थियों का भी धन्यवाद किया। इसके साथ ही इंटरैक्ट क्लब सेंट एडवर्ड के अध्यक्ष अपराजित शर्मा को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इंस्टालेशन सेरेमनी के इस विशेष उपलक्ष पर रोटेरी क्लब ऑफ शिमला मिडटाउन से सभी रोटेरियन, इंटरेक्ट क्लब के सदस्यों का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया। रोटेरिन जेके पाठक ने इंटरेक्ट क्लब के साथ मिलकर क्लब को नई ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई। इसके साथ ही युवा बच्चों को आज का हीरो व आने वाले कल का इंट्रेक्टर बताया। समारोह में रोटरी क्लब ऑफ शिमला मिडटाउन से रोटेरिन जे के पाठक के इलावा पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ध्यान चंद , इवेंट चेयरमैन , रोटेरिन अशोक जैन, को चेयरमैन रोटेरिन अवनीश सूद, क्लब सेक्रेटरी रोटेरियन डाक्टर आशा मारिया , रोटेरिन रमेश ठाकुर, रोटेरियन रविकांत जैन उपस्तिथ रहे। वहीं, इंटरेक्ट क्लब सेंट एडवर्ड स्कूल को-ऑर्डिनेटर नीलम ठाकुर व निर्वाचित टीम इंटरेक्ट क्लब के इलावा लगभग 30 विद्यार्थीयों ने उपस्थित देकर समारोह की शोभा को बढ़ाया। https://www.divyahimachal.com/2022/12/president-of-aparajit-interact-club-of-st-edwards-school-shimla/
View All